Showing posts with label Education. Show all posts
Showing posts with label Education. Show all posts

Wednesday, March 18, 2026

यूपी बोर्ड के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र का स्वरूप बदलेगा

यूपी बोर्ड के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र का बदलेगा स्वरूप

राब्यू, जागरण, प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक

शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के नियंत्रण वाले माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी विषय के यूनिट टेस्ट, छमाही व सालाना परीक्षा के प्रश्नपत्रों का स्वरूप बदलने की तैयारी है। पुस्तकीय या तथ्यात्मक ज्ञान के साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुसार ऐसे प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक व भावनात्मक

क्षेत्रों का भी मूल्यांकन हो सके। इससे उनमें उच्च स्तरीय चिंतन कौशल (हायर आर्डर थिंकिंग स्किल्स) का विकास सुनिश्चित होगा। आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआइ) उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में यूपी बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत जनपदों से 50 शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हुआ। इसमें शैक्षिक मूल्यांकन के लिए 'ब्लूप्रिंट' तैयार किया जाएगा।